smiles-returned-faces-63-families-operation

ऑपरेशन विश्वास से 63 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अब तक 636 मोबाइल बरामद

Share
Link copied
smiles-returned-faces-63-families-operation
smiles-returned-faces-63-families-operation

सिमडेगा: चोरी या गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 63 लोगों के चेहरे पर शुक्रवार को उस समय खुशी लौट आई, जब सिमडेगा पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

RKDF
advertisement

एसपी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने लाभुकों को उनके मोबाइल सौंपे। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन विश्वास’ केवल मोबाइल बरामद करने का अभियान नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास को मजबूत करने की पहल है। लोगों के चेहरे पर लौटती खुशी इस अभियान की सफलता को दर्शाती है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 63 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें 8 मोबाइल CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद किए गए, जबकि 55 मोबाइल तकनीकी जांच और पुलिस की कार्रवाई के जरिए झारखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से बरामद किए गए।

Advertisment
Advertisment

सिमडेगा पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2026 से अब तक चोरी और गुम हुए कुल 636 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग अपने बरामद मोबाइल लेने के लिए एसपी सभागार पहुंचे थे।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराएं, ताकि पुलिस को मोबाइल की तलाश और बरामदगी में मदद मिल सके। कार्यक्रम में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान समेत जिले के सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।