giridih-polices-mobile-return-mission-105

गिरिडीह पुलिस का ‘मोबाइल रिटर्न मिशन’, 105 लोगों को लौटाए गए गुम मोबाइल

Share
Link copied

गिरिडीह। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 105 लोगों के चेहरों पर शुक्रवार को उस वक्त खुशी लौट आई, जब गिरिडीह पुलिस ने उनके गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सौंप दिए। पुलिस ने ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान के तहत तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई करते हुए 105 मोबाइल फोन बरामद किए।पुलिस केंद्र, गिरिडीह परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों ने गिरिडीह पुलिस के प्रति आभार जताया। कई लोगों के लिए यह मोबाइल महज एक डिवाइस नहीं, बल्कि उनकी निजी जानकारी, संपर्क और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ा हुआ था।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

अब तक 1000 से अधिक मोबाइल बरामद

गिरिडीह पुलिस के अनुसार, ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान के तहत अब तक 1000 से अधिक गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया है।पुलिस का कहना है कि गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों और अनुसंधान का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए लोगों के गुम हुए मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।