सीईआईआर पोर्टल से 37 गुम मोबाइल बरामद, धारकों को लौटाए

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए 37 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने खुशी जताते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी जांच शुरू की गई थी। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पूजा कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को चिह्नित किया गया और उन्हें बरामद किया गया।
-

Advertisment
बरामद किए गए 37 मोबाइल फोन को राजकुमार जयरामपुर (भा.पु.से.), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी और पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी की मौजूदगी में उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की पहचान और तकनीकी तरीके से बरामदगी में मदद मिलती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें। इसके साथ ही संचार साथी एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते तकनीकी जांच शुरू की जा सके।

पुलिस ने लोगों को बाजार, हाट और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल और कीमती सामान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में दूसरे जिलों से चोर गिरोह के सदस्य समूह बनाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी के उद्देश्य से पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

जुगसलाई की प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर: जुगसलाई के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार…

सहियाओं को समय पर प्रोत्साहन राशि, जल्द मिलेगा टैब; NHM कर्मियों को EPF का लाभ
रांची: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), नामकुम में विभागीय योजनाओं…
















