Hazaribagh Police recovered 65 lost mobile phones via the CEIR portal and returned them to their owners.

CEIR पोर्टल से हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 65 गुम मोबाइल, धारकों को लौटाए

Share
Link copied
Hazaribagh Police recovered 65 lost mobile phones via the CEIR portal and returned them to their owners.
Hazaribagh Police recovered 65 lost mobile phones via the CEIR portal and returned them to their owners.

हजारीबाग: गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल में दर्ज शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 65 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने हजारीबाग पुलिस के प्रति आभार जताया।

Baba new 1
Advertisement

पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल की पहचान और बरामदगी की प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दर्ज मामलों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन मोबाइल फोन को बरामद किया।

Kashmir
advertisement

मोबाइल वितरण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय एवं तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हजारीबाग पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों के प्रयासों की सराहना की।

RKDF
advertisement

CEIR के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। झारखंड पुलिस भी CEIR पोर्टल के जरिए बड़ी संख्या में गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।