Accused arrested for rape, forced abortion, and assault under the pretext of marriage.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Accused arrested for rape, forced abortion, and assault under the pretext of marriage.
Accused arrested for rape, forced abortion, and assault under the pretext of marriage.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन यौन संबंध बनाने, गर्भपात कराने और मारपीट करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त आदर्श डुंगडुंग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 26 अगस्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसे 27 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Baba new 1
Advertisement

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 10 अगस्त 2026 को सिमडेगा महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में घोंचोटोली, दीपनगर निवासी आदर्श डुंगडुंग, पिता रविशंकर डुंगडुंग पर शादी का झांसा देकर जबरन यौन संबंध बनाने, गर्भपात कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 28/2026, दिनांक 10 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस-2023 की धारा 69, 89 और 115(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Kashmir
advertisement

अनुसंधान और सत्यापन के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सिमडेगा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आदर्श डुंगडुंग को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। सिमडेगा पुलिस ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति पुलिस गंभीर और संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।