four-accused-arrested-theft-jugsalais-plywood

जुगसलाई की प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
four-accused-arrested-theft-jugsalais-plywood
four-accused-arrested-theft-jugsalais-plywood

जमशेदपुर: जुगसलाई के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कपाली क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये नकद, एक बैग और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

RKDF
advertisement

विधि-व्यवस्था के डीएसपी सुमित कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 20 और 21 सितंबर की दरम्यानी रात जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी हुई थी। दुकान संचालक सुमित मल्लिक की शिकायत पर जुगसलाई थाना में कांड संख्या 78/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisment
Advertisment

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 24 सितंबर को कपाली ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूर मोहम्मद, दानिश हुसैन, शेख गनी इमाम उर्फ लकी और शहनवाज खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दुकान की ग्रिल और शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद दुकान से नकदी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पिंक रंग का पीठू बैग, लेनोवो कंपनी का काला लैपटॉप, एसर कंपनी का सिल्वर रंग का लैपटॉप और चोरी की रकम में से 19 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल संख्या जेएच05डीबी1675 और स्कूटी संख्या जेएच05ईएफ2314 भी जब्त की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वाहनों की पहचान और बरामदगी में सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग महत्वपूर्ण रहे।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना में शामिल पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस बरामद सामान और वाहनों का सत्यापन करने के साथ चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।