100 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, रांची पुलिस ने बरामद किए चोरी-गुम हुए मोबाइल

रांची: राजधानी में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद किए गए 100 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन के शहीद यूसी झा हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर कई लोग काफी भावुक नजर आए।

मोबाइल पाने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया या चोरी हुआ फोन दोबारा मिल पाएगा। मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने रांची पुलिस का आभार जताया और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस की इस पहल से लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की कार्रवाई को लेकर लोगों ने रांची पुलिस को धन्यवाद दिया।
















