daylight-bank-robbery-golmuri-police-take

गोलमुरी में दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद जागी पुलिस, आदित्यपुर के बैंकों में सुरक्षा का लिया जायजा

Share
Link copied

सरायकेला। जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो उसके अगले ही दिन सरायकेला-खरसावां पुलिस हरकत में आ गई। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने आदित्यपुर क्षेत्र के कई बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर और आरआईटी इलाके में बैंक और प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

एसपी ने बैंक परिसरों के साथ आसपास के इलाकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने, नियमित गश्त और जांच को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गोलमुरी की घटना के बाद पुलिस अब इस बात पर भी नजर रख रही है कि कहीं वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का मूवमेंट जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर या आसपास के इलाकों में तो नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ, आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।