तेनुघाट में नहर में गिरी फॉर्च्यूनर, दो युवक घायल बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, दोनों की हालत खतरे से बाहर
बोकारो। तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी के पास देर रात करीब 12 बजे एक फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार बबलू कुमार और रोहित कुमार घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चांपी स्थित अपने ननिहाल से जैनामोड़ टांड़ मोहनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में फॉर्च्यूनर अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी।

हादसे के बाद दोनों युवक किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर नहर से ऊपर आए। सुबह नहर में फॉर्च्यूनर दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर तेनुघाट ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तमाड़ में नौ जंगली हाथियों का उत्पात, धान की फसलें रौंदी; किसान चिंतित
रांची/तमाड़ : तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने इन दिनों किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों के मुताबिक…

पंजाब से घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, गढ़वा में रेलवे ट्रैक से मिला शव
खूंटी: तोरपा प्रखंड के डोड़मा महुआ टोली गांव निवासी 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर जयमसीह भेंगरा की गढ़वा में ट्रेन से गिरकर मौत…

















