पंजाब से घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, गढ़वा में रेलवे ट्रैक से मिला शव

खूंटी: तोरपा प्रखंड के डोड़मा महुआ टोली गांव निवासी 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर जयमसीह भेंगरा की गढ़वा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस ने उनका शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया। घटना की सूचना पुलिस ने फोन के माध्यम से परिजनों को दी।

जानकारी के अनुसार, जयमसीह इसी वर्ष जून महीने में रोजगार की तलाश में पंजाब गए थे। वहां वे मजदूरी का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन से घर लौटने के दौरान गढ़वा के पास वे ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर तोरपा प्रखंड के उप प्रमुख संतोष कर पीड़ित परिवार से मिले और घटना की जानकारी ली।

जयमसीह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजन शव को गांव लाने के लिए एंबुलेंस लेकर गढ़वा रवाना हो गए हैं। शव के गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

28 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा सघन एचआईवी जागरूकता अभियान
निर्मल सिंह गुमला: जिले में 28 सितंबर से 12 अक्टूबर तक सघन एचआईवी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य…

सारंडा में बारिश और तेज हवाओं का कहर, कारो नदी उफनी, पुलिया डूबी; बिजली आपूर्ति ठप
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित…
















