five-women-entrepreneurs-felicitated-udaan-campaign

हुनर को पहचान और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन, ‘उड़ान’ अभियान में पांच महिला उद्यमी सम्मानित

Share
Link copied
five-women-entrepreneurs-felicitated-udaan-campaign
five-women-entrepreneurs-felicitated-udaan-campaign

चाईबासा: महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से शुक्रवार को ‘उड़ान-हुनर से आत्मनिर्भरता तक का सफर’ अभियान के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपने हुनर और मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया।

RKDF
advertisement

समारोह में सुनीता गोयल, निशा केडिया, सविता शर्मा, शालिनी सराफ और विनीता सराफ को सम्मानित किया गया। शाखा की ओर से कहा गया कि इन महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़कर समाज में मिसाल पेश की है। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगी।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, हुनर को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनने के अवसरों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन कई बार उचित मंच और प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण उनकी क्षमताएं सामने नहीं आ पाती हैं। ‘उड़ान’ अभियान के जरिए ऐसी महिलाओं को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने अपने प्रयासों से अपनी अलग पहचान बनाई है।

  1. Advertisment
    Advertisment

शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने कहा कि महिला के हुनर को पहचान और प्रोत्साहन मिलने से आत्मनिर्भर बनने की राह और मजबूत होती है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए परिवार और समाज दोनों स्तरों पर सहयोग और प्रोत्साहन का माहौल जरूरी है।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में शाखा की सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, सुनीता खेतान, ऋचा अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रीति दोदराजका समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं। शाखा ने बताया कि ‘उड़ान’ अभियान के तहत आगे भी प्रतिभाशाली और आत्मनिर्भर महिलाओं को सामने लाकर उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।