missing-woman-found-cliff-middle-river

सात दिनों से लापता महिला नदी के बीच चट्टान पर मिली, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Share
Link copied
missing-woman-found-cliff-middle-river
missing-woman-found-cliff-middle-river

सिमडेगा: करीब सात दिनों से लापता एक महिला को सिमडेगा पुलिस ने बुधवार को बोलबा थाना क्षेत्र के दनगद्दी से सुरक्षित बरामद कर लिया। महिला नदी के बीच एक चट्टान पर फंसी हुई मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला का सुरक्षित रेस्क्यू किया और आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि दनगद्दी में नदी के बीच एक चट्टान पर महिला फंसी हुई है। सूचना मिलते ही बोलबा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

Advertisment
Advertisment

रेस्क्यू के बाद महिला की पहचान टी. टांगर थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई। पूछताछ और सत्यापन के दौरान पता चला कि वह करीब सात दिनों से अपने घर से लापता थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।

RKDF
advertisement

महिला के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने सिमडेगा पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस की तत्परता से महिला को समय रहते सुरक्षित बचाया जा सका।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।