दनगद्दी में गहरे पानी के बीच चट्टान में फंसी महिला, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाया

सिमडेगा: बोलबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला गहरे पानी के बीच चट्टान में फंस गई। काफी देर तक महिला के फंसे रहने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बोलबा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार राय के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएसआई ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने गहरे पानी में उतरकर चट्टान में फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

बचाई गई महिला की पहचान आसिसन जोजो, पति आलोक सिंह रौतिया, निवासी घुटबहार रावकन टोली, थाना ठेठईटांगर के रूप में हुई है। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने में ग्रामीण राजू राम, दिलीप राम, असीम तिर्की, कालेश्वर तिर्की, राहुल राम, असरेन तिर्की, गुलाब खेस, ज्योति लकड़ा, निशा एक्का और अनिमा तिर्की ने सहयोग किया।

ग्रामीणों ने बताया कि दनगद्दी पर्यटन स्थल पर पानी में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय तैराकों को अब तक सेफ्टी जैकेट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।

बिंदल मॉल उडिपी गोलीकांड का खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले…

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर मंथन
सिमडेगा: दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में शांति समिति की बैठक…















