congress-meeting-preparations-vote-bachao-desh

‘वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’ की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक

Share
Link copied
congress-meeting-preparations-vote-bachao-desh
congress-meeting-preparations-vote-bachao-desh

बानो: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत 8 अक्टूबर को सिमडेगा में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’ की तैयारी को लेकर बुधवार को बानो प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक डाकबंगला परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अन्सारी ने की।

Advertisment
Advertisment

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सिमडेगा पहुंचने की अपील की। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई।

RKDF
advertisement

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अजित कंडुलना, प्रखंड प्रभारी श्यामसुंदर आचार्य, उत्तर-पूर्व मंडल प्रभारी मो. शोएब अन्सारी, महासचिव अभिषेक बागे, हर्षित सांगा, मंडल अध्यक्ष शमशेर, ऑस्कर कंडुलना, जेम्स कंडुलना, सीमा इदयति समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।