massive-road-accident-near-hathu-village

हाठु गांव के पास भीषण सड़क हादसा, हाइवा चालक-खलासी की मौत

Share
Link copied
massive-road-accident-near-hathu-village
massive-road-accident-near-hathu-village

रांची: रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु गांव के समीप गुरुवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में बालू लदे हाइवा के चालक और खलासी की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसमें फंस गए।

Advertisment
Advertisment

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बेड़ो थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त हाइवा में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा है।

RKDF
advertisement

दुर्घटना के कारण रांची-गुमला एनएच पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। बेड़ो पुलिस के अनुसार, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों वाहनों की स्थिति और आमने-सामने हुई टक्कर के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।