vishal-killed-dispute-wage-money-body

मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद में विशाल की हत्या, शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका; दो गिरफ्तार

Share
Link copied
vishal-killed-dispute-wage-money-body
vishal-killed-dispute-wage-money-body

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र में विशाल सांडिल हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद विशाल की हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया।

Advertisment
Advertisment

मृतक की पत्नी गीता नामता ने 30 सितंबर को बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर चरण हांसदा, कार्तिक नामता और लुलू नामता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर डीएसपी सिटी संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त कार्तिक नामता और अप्राथमिकी अभियुक्त रवि कुंटिया को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार विशाल सांडिल, कार्तिक नामता और रवि कुंटिया चरण हांसदा के यहां मजदूरी करते थे। मजदूरी के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि चरण हांसदा कई बार मजदूरी के बदले नकद भुगतान करने के बजाय मुर्गा और शराब देता था। इसी को लेकर 25 सितंबर को चरण हांसदा और विशाल के बीच विवाद हुआ था और दोनों में मारपीट भी हुई थी।

RKDF
advertisement

पुलिस की जांच में सामने आया कि 27 सितंबर की शाम चरण हांसदा, रवि कुंटिया और कार्तिक नामता ने विशाल को शराब पिलाने के बहाने स्वर्णरेखा नदी किनारे पानी टंकी के पास बुलाया। आरोप है कि वहां चाकू से हमला कर विशाल की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस अब नामजद आरोपी चरण हांसदा समेत अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।