20260228 160127

बागेश्वर धाम में शहनाई बजने वाली है! बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने की शादी की पुष्टि, मां की पसंद से होगी arranged marriage

छतरपुर/खजुराहो : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने आखिरकार अपनी शादी का बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गुरु जी की आज्ञा मिल गई है और अब शादी तय है। जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धीरेंद्र शास्त्री ने पत्रकारों और मंच से बातचीत में बताया, “गुरु जी की आज्ञा हो गई है। हमने माता जी को आज ही बोल दिया है कि लड़की देख लो। मेरी शादी मां की पसंद की लड़की से ही होगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह फैसला उनकी व्यक्तिगत इच्छा से नहीं, बल्कि गुरु की आज्ञा और माता की पसंद पर आधारित है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया कि शादी से पहले वे बद्रीनाथ में 21 दिनों की कठोर साधना करेंगे, जिसमें 5 दिन विशेष रूप से बद्रीनाथ में रहेंगे। इसके बाद गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। यह घोषणा सुनकर उनके लाखों भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस “जय बागेश्वर धाम सरकार” और बधाई संदेशों से पोस्ट भर रहे हैं।

बाबा बागेश्वर ने पहले भी शादी को लेकर संकेत दिए थे, लेकिन इस बार उन्होंने खुद पुष्टि कर दी है कि बागेश्वर धाम में जल्द ही शहनाई गूंजेगी!

Share via
Share via