VideoCapture 20210327 193927

जामताड़ा कॉलेज परिसर में आदिवासी छात्र छात्राओं के द्वारा बाहापर्व का आयोजन किया गया.

जामताड़ा : जामताड़ा कॉलेज परिसर में आदिवासी छात्र छात्राओं के द्वारा बाहापर्व का आयोजन किया गया। जिस मोके पर आदिवासी समाज के गणमान्य लोगों के अलावे कॉलेज के प्राचार्य ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति की पूजा कर की गई। आदिवासी छात्रों ने सबसे पहले प्रकृति की पूजा की इसके पश्चात नृत्य गीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आदिवासी छात्र छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि यह प्रकृति का पर्व है और नए-नए फूलों के खिलने के साथ इस पर्व का आयोजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नए नए फूल खिलने के साथ ही लोगों के जीवन में भी नए-नए रंग भर जाते हैं और उसी का स्वागत करने के लिए इस पर्व का आयोजन होता है जिसमें आदिवासी समाज के लोग नाच गाकर और पूजा पाठ कर पर्व को मनाते हैं।

जामताडा़, कार्तिक सिंह

Share via
Share via