VideoCapture 20201231 101758

भीषण सड़क हादसे में बालूमाथ के डॉक्टर ए के शर्मा का निधन, तीन अन्य लोग घायल.

Team दृष्टि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ-पांकी मार्ग पर हेरहंज थाना अंतर्गत जांजु ईचाक ग्राम के समीप बुधवार की देर रात 10 बजे एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिस कारण कार पर सवार बालूमाथ के मुरपा मोड़ स्थित शर्मा हॉस्पिटल के मालिक डॉ ए के शर्मा (आशीष कुमार शर्मा) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा कार पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

VideoCapture 20201231 101740

घायलों में बालूमाथ के गोबरी टोला निवासी नमेश्वर गुप्ता (45 वर्ष) (पिता- स्वर्गीय झालो साव, बालूमाथ), पंकज कुमार यादव (32 वर्ष) (पिता- प्रदीप यादव, ग्राम- मुरपा, थाना-बालूमाथ), नवीन कुमार सिन्हा (28 वर्ष) (पिता- अशोक लाल सिन्हा) है।

VideoCapture 20201231 101732

तीनों घायलों को बालूमाथ के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर ए के शर्मा के शव को पुलिस अपने कब्जे में कर ली है। शव को लातेहार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Share via
Share via