आज शिक्षा मंत्री CBSE की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का करेंगे ऐलान.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देेशभर में स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सम्बद्ध विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तिथि के बारे में जानकारी 31 दिसंबर 2020 को जारी की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की परीक्षाओं के शुरू होने की तिथि की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा वर्ष के आखिरी दिन आज 31 दिसंबर की शाम छह बजे की जाएगी।

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट 2021 की तारीखों को घोषित किये जाने को लेकर स्वयं शिक्षा मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी गयी। शिक्षा मंत्री के अनुसार, “सीबीएसई बोर्ड 2021 की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now