police-arrest-youth-10756-kg-opium

चतरा में पुलिस ने 1.0756 किलो अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

Share
Link copied
police-arrest-youth-10756-kg-opium
police-arrest-youth-10756-kg-opium

चतरा: दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र में एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1.0756 किलोग्राम अफीम जैसा पदार्थ, एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा और गिद्धौर थाना पुलिस बल दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान गिद्धौर से रोहमर की ओर जाते समय गांगपुर गांव के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

Durga puja
Advertisement

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम शशिकांत कुमार दास उर्फ शशि बताया। वह बरटा गांव, पांडेडबागी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बरामद सामान जब्त कर लिया।

इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 98/26, दिनांक 19 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b), 18(c), 22(b), 27(a), 28 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।