नेहरू कप हॉकी में सिमडेगा की बेटियों का जलवा, फाइनल में सोनीपत को हराकर बनीं चैंपियन

सिमडेगा: 32वीं चरणजीत राय नेहरू राष्ट्रीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17) में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय (सीएम एसओई), सिमडेगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में सिमडेगा की खिलाड़ियों ने एनसीसी कैडेट, सोनीपत की टीम को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में सिमडेगा की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। पहले मुकाबले में हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओडिशा को 5-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में मध्य प्रदेश की टीम को 3-0 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में ग्वालियर की टीम को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए सोनीपत को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस शानदार जीत से सिमडेगा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में निपुणता कुल्लू को मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर भी बधाई दी गई।
सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने टीम की गौरवपूर्ण विजय पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले में टीम की इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है।

दुर्गा पूजा को लेकर सिमडेगा में सघन वाहन जांच और एंटी क्राइम अभियान तेज
सिमडेगा: दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिमडेगा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना और ओपी…

बीसीसीआई ने किया नई चयन समिति का ऐलान, प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया की चयन समिति के अध्यक्ष, रमेश पोवार को भी मिली जगह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बदलाव करते हुए पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को…
















