mass-pooja-401-girls-tamra-simdega

सिमडेगा के तामड़ा में 401 कन्याओं का सामूहिक पूजन, उपायुक्त कंचन सिंह हुईं शामिल

Share
Link copied
mass-pooja-401-girls-tamra-simdega
mass-pooja-401-girls-tamra-simdega

सिमडेगा: शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार को सिमडेगा के तामड़ा पूजा स्थल पर 401 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त कंचन सिंह भी शामिल हुईं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। उपायुक्त ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के बाद विधि-विधान से कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद कन्याओं के बीच वस्त्र, उपहार और प्रसाद वितरित किए गए।

Durga puja
Advertisement

इस अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कार और आस्था का प्रतीक है। यह समाज में बेटियों के महत्व और उनके सम्मान का संदेश देता है। कन्याओं का पूजन नारी शक्ति, सृष्टि और संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उपायुक्त का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।