मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा में माता रूपी सोरेन की अस्थियां कीं विसर्जित, नम आंखों से दी विदाई

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी नदी के पवित्र संगम तट पर विसर्जित कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने पारंपरिक संताली रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा से अस्थि कलश लेकर रजरप्पा पहुंचे। यहां मां छिन्नमस्तिका मंदिर के समीप दामोदर-भैरवी नदी के संगम स्थित जाड्ंग बाहा तुपुनाई घाट पर अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान पारंपरिक संताली परंपराओं का पालन किया गया।

परगना बाबा जोगेश्वर सोरेन के नेतृत्व में मांझी बाबा बिन्दे सोरेन, लुगू गोडैत, सुरेन्द्र टुडू, पारानीक बाबा महावीर मुर्मू, सोमाय टुडू और जीतलाल मुर्मू सहित अन्य लोगों ने पारंपरिक विधि-विधान संपन्न कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरित किए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन का निधन हुआ था। 18 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव नेमरा में संस्कार भोज संपन्न हुआ था।

गिरिडीह में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से चाची-भतीजी की मौत, पूजा की तैयारी के बीच मचा कोहराम
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में दुर्गापूजा की तैयारी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में…
रामनगर में भक्तिभाव के साथ हुई संधि पूजा, मां भवानी की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
सिमडेगा: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी और महानवमी के संधिकाल पर नव युवक दुर्गा पूजा समिति, रामनगर की ओर से मां दुर्गा की…
















