sandhi-puja-devotion-ramnagar-devotees-take

रामनगर में भक्तिभाव के साथ हुई संधि पूजा, मां भवानी की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु

Share
Link copied
sandhi-puja-devotion-ramnagar-devotees-take
sandhi-puja-devotion-ramnagar-devotees-take

सिमडेगा: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी और महानवमी के संधिकाल पर नव युवक दुर्गा पूजा समिति, रामनगर की ओर से मां दुर्गा की संधि पूजा पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां भवानी की आराधना कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

Durga puja
Advertisement

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी और नवमी तिथि के संधिकाल में मां दुर्गा के चामुंडा स्वरूप की विशेष पूजा की जाती है। यह पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय, शक्ति और साहस का प्रतीक मानी जाती है। संधि पूजा अष्टमी के अंतिम 24 मिनट और नवमी के शुरुआती 24 मिनट के दौरान संपन्न होती है।

इस विशेष अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर मां से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। रामनगर में संधि पूजा के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।