बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी बस, 23 यात्रियों की मौत, कई लापता
ढाका (बांग्लादेश) : बांग्लादेश में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस सवार यात्री ईद की छुट्टियां मनाकर राजधानी ढाका लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों की टीम नदी में लापता यात्रियों की तलाश में जुटी हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 23 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

















