20260302 144940

दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश, सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, अफरा-तफरी मच गई

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की बड़ी कोशिश हुई। हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसने की फिराक में सुरक्षा गार्ड पर गोली चला दी, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। अपराधी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी के अनुसार, बैंक के अंदर पहले से एक अपराधी घात लगाए बैठा था, जबकि दो अन्य हेलमेट पहनकर बैंक में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। जब गार्ड विनोद कुमार सिंह ने उन्हें रोका और हेलमेट उतारने को कहा, तो अंदर बैठे अपराधी ने उनका साथ दिया। इसी बीच बाहर से आए बदमाश ने गार्ड पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे के पास लगी। फायरिंग के बाद अपराधी बैंक से बाहर निकले और भागते समय दो राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे बैंक परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घायल गार्ड को तुरंत महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बैंक कर्मचारियों ने तुरंत महागामा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। महागामा पुलिस ने बताया कि कुल तीन अपराधी शामिल थे। गार्ड को कंधे में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share via
Share via