बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण का मतदान जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण आज जोर-शोर से शुरू हो गया है। 121 विधानसभाओं में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हो रही है, जहां 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। मिथिलांचल, मगध और सीमांचल क्षेत्रों में फैली ये सीटें राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली हैं। एनडीए (बीजेपी-जेडीयू), महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से अपील की, “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। सभी मतदाता पूरे उत्साह से वोट करें, खासकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को बधाई। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी युवा मतदाताओं को बधाई देते हुए सक्रिय भागीदारी की अपील की।
बिहार विधानसभा चुनाव में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। युवा और महिला मतदाताओं में उत्साह है। तेजस्वी यादव ने प्रचार के आखिरी दिन किसानों को एमएसपी पर बोनस का वादा किया, जबकि एनडीए ने विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। जन सुराज ने “बदलाव” का नारा बुलंद किया।
















