20260311 202200

“कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा का पलटवार

रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के गैस सिलेंडर संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष जनता को हतोत्साहित करने का काम कर रहा है, जबकि इसका दायित्व जनता को सहारा देना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. वर्मा ने कहा, “झामुमो राज्य की जनता को निराश कर रहा है। आज देश में कांग्रेस की सरकार नहीं है कि गैस सिलेंडर का हाहाकार मचे या कालाबाजारी हो। मोदी सरकार जनता की सेवा के लिए रात-दिन तत्पर है।” उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही गठबंधन है जिसने कोरोना टीके पर भ्रम फैलाया, नोटबंदी के दौरान अफवाहें उड़ाईं, लेकिन जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखा और इन चालों में नहीं फंसी। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। यूक्रेन संकट में पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत का तिरंगा दिखाकर सुरक्षित निकासी की – यह मोदी सरकार की मजबूत विदेश नीति का नतीजा है।

प्रदीप वर्मा ने झामुमो पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सरकार को रमजान और उसके बाद शादी-विवाह के मौसम की चिंता सता रही है, इसलिए राजनीतिक सहानुभूति बटोरने के लिए बयानबाजी शुरू कर दी गई है। “झामुमो को 400 रुपये में गैस सिलेंडर देने की चिंता कभी नहीं हुई, किसानों का धान 3200 रुपये क्विंटल खरीदने का वादा भूल गए, लेकिन बिना कमी के कमी बताकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार 140 करोड़ लोगों की चिंता करती है। पेट्रोलियम मंत्रालय सतर्क है, देश में गैस की कोई कमी नहीं है। दुष्प्रचार से कालाबाजारी न बढ़े, इसलिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए गए हैं।

अंत में डॉ. वर्मा ने विदेश नीति पर झामुमो के बयानों को बिना सोचे-समझे बताया और कहा, “समुद्री जहाज भारत की सीमा से बाहर ध्वस्त हुआ, भारत की कोई जिम्मेदारी नहीं। झामुमो सरकार का विरोध करे, लेकिन देश का विरोध राष्ट्रद्रोह जैसा है। मोदी सरकार कभी घुटने नहीं टेकती, भारत विश्व कल्याण चाहता है।”

Share via
Share via