20250328 161109

बीजेपी नेता दिवंगत अनिल टाइगर के परिजनों से मिले बीजेपी नेता, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री भवनाथपुर भानु प्रताप शाही, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और बीजेपी रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने दिवंगत पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर सभी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि बीजेपी परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है और पार्टी अनिल महतो टाइगर के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलवा कर रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रहस्यमयी तरीके से गायब हुई मां और बेटी बरामद

गौरतलब है कि कांके थाना क्षेत्र में बुधवार को जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दूसरे अपराधी की तलाश में पुलिस लगातार कर्रवाई कर रही है।

Share via
Share via