IMG 20220114 WA0007 scaled

BJP नेताओं ने देवकमल अस्पताल जाकर सिमडेगा की पीड़िता से मुलाकात कर हालचाल लिया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक दल के नेता बाबुलाल मराण्डी एवं केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने देवकमल अस्पताल गए।
झारखंड पुलिस (jharkhand police)को डबल कामयाबी ।
गौरतलब है कि कुड़पानी,डीपाटोली गांव में कल 13 जनवरी को 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर अपराधियों द्वारा उन्हें आग में झोंक दिया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर है और रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा नेताओं ने देवकमल अस्पताल के संचालक डॉ अनंत सिन्हा से उनका बेहतर इलाज करने का आग्रह किया।साथ ही झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार देने के लिए उच्च स्तरीय बैठक ( high level meeting )की
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में लगातार हिंसात्मक घटना बढ़ती चली जा रही है। सिमडेगा सहित पूरे राज्य में जिंदा जलाने की प्रवृति भी बढ़ रही है। राज्य सरकार की कान में जूं भी नही रेंग रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि राज्य की सरकार को कानून व्यवस्था ठीक हो, इसकी चिंता नही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगे उन्होंने कहा कि इन सब घटना के साजिश एवं षड्यंत्र के पीछे कौन लोग है उसे सरकार, प्रशासन चिन्हित करें।
दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरी पार्टी इस घटना की निंदा करती है साथ ही पार्टी पीड़िता एवं उनके परिवार को हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है।
दरोगा ललित यादव की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री HEMANT SOREN को पत्र।
Bjp विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि 21वीं सदी में डायन बिसाही के नाम पर महिलाओं पर अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि समाज में अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं घटती है।ऐसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास को रोकने के लिए सरकार के साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी आगे आना चाहिए।

जमशेदपुर में पेड़ से झूलता मिला नाबालिक (minor) का शव
केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक बार फिर यह दोहरा रहा हूं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं,जब प्रशासन निष्क्रिय रहती है।पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, राँची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता , हरविंदर सिंह बेदी सहित कई उपस्थित थे।

Share via
Share via