20210121 164003

भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए : दीपक प्रकाश.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षय सह सांसद दीपक प्रकाश ने चतरा के दो दिवसीय दौरे के दौरान जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस, झामुमो और राजद की गाड़ी पटरी से बाहर हो चुकी है। हेमन्त सरकार ने राज्य की जनता के साथ छलावा किया है। एक ओर साल भर में राज्य की 1700 से ज्यादा बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हुआ है। महिला अत्यचार के मामले लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सत्ता में शामिल दल कांग्रेस, झामुमो और राजद हांथ पर हांथ देकर मौन रूप धारण कर लिया है। लगातार हत्या, दुष्कर्म, किसानों के साथ धोखा, युवाओं के साथ धोखा से राज्य की जनता ऊब चुकी है। विकास कार्य ठप्प पड़ा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राज्य की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेसी झारखंड राज्य के किसानों की बदहाली, किसानों के साथ धोखा पर चुप्पी साधे बैठे हैं। पार्टी कार्यकर्ता इस सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा क्या फिर से झारखंड में जंगलराज आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं बल्कि सामज के अंतिम व्यक्ति के लिए है। भाजपा राज्य के दुर्दशा पर चुप बैठने वाली नहीं है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यक्रमों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि 6 साल में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकास कार्यों का परिणाम है कि भारत का नाम विश्व स्तर पर तेजी से आगे बढ़ा है। इस क्रम में चतरा जिले के एक वर्ष के कार्यकाल में हुए सांगठनिक कार्यों की विस्तृत चर्चा हुई।

इससे पूर्व इटखोरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली व फूल माला पहनाकर के स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए झारखंड के सुख और समृद्धि की कामना की।
इसके उपरांत वे चतरा पहुंचे जहां बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों, जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक, और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के पश्चात चतरा जिला भाजपा की पहली कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सह चतरा सांसद सुनिल कुमार सिंह, जिले के प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा आदि मौजूद थें।

Share via
Share via