दिनदहाड़े खुलेआम गुंडागर्दी: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क में युवक- युवती की बेरहमी से पिटाई

दिनदहाड़े खुलेआम गुंडागर्दी: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क में युवक- युवती की बेरहमी से पिटाई

Share
Link copied

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क में गुरुवार दोपहर कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक और युवती के साथ जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना दिनदहाड़े हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी केवल तमाशबीन बने रहे और किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती पार्क में शांतिपूर्वक बैठे हुए थे। तभी अचानक असामाजिक युवक वहां पहुंचकर उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने बेरहमी से लात-घूंसे से पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग और पार्क में घूमने वाले अन्य लोग इस घटना को देखते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोई अधिकारी या जवान सक्रिय नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने सिर्फ दूर से देखा और कोई एक्शन नहीं लिया, जिससे अपराधियों को खुलेआम वारदात अंजाम देने का मौका मिल गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।