विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, अमर कुमार बाउरी ने लगाया पौधा

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने धुर्वा वार्ड संख्या 38 और 40 में वृक्षारोपण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि विकास के नाम पर लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। बढ़ते पर्यावरणीय संकट से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों को हर वर्ष वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया है और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की थी, जो आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत झारखंड में इस वर्ष दो लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वार्ड संख्या 38 के पार्षद अवधेश ठाकुर, वार्ड संख्या 40 की पार्षद सुचिता रानी, पूर्व पार्षद दीपक लोहार, धुर्वा मंडल महामंत्री शिवाजी सिंह, कन्हैया सिंह, धुर्वा मंडल मंत्री अजय शर्मा, राम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक जी, सत्य प्रकाश जी, राजा जी, कृष्णा उरांव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

















