श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा राँची द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
राँची : श्री सर्वेश्वरी समूह की राँची शाखा के महिला संगठन द्वारा आज रविवार को ग्राम बरगुट्टू, अलीपुर स्थित राधेश्याम सिंह के क्रशर परिसर में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ठंड से प्रभावित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव राम जी की तस्वीर की विधिवत आरती-पूजन से हुई। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों के साथ एक लघु गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए संगठन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे चिकित्सा शिविर, पक्षियों को दाना-पानी अभियान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
गोष्ठी उपरांत जरूरतमंद ग्रामीण बंधुओं के बीच कुल 170 कम्बलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सोरहा, अलीपुर, सहेड़ा, बुमरो सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण बंधु शामिल हुए।
यह समस्त आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची के महिला संगठन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें नयन मंजरी तथा अन्य महिला सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में विक्रान्त सिंह का विशेष योगदान रहा।
श्री सर्वेश्वरी समूह अघोर परंपरा से प्रेरित एक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है, जो मानव कल्याण एवं सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। ऐसे आयोजनों से संगठन समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचकर सार्थक सहायता प्रदान कर रहा है।

















