श्री सवेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा झारखंड के सिमडेगा जिले मे कम्बल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

श्री सवेश्वरी समूह – शाखा राँची द्वारा झारखंड के सिमडेगा जिले मे कम्बल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Share
Link copied

श्री सवेश्वरी समूह – शाखा राँची द्वारा झारखंड के सिमडेगा जिले मे कम्बल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Shri Saveshwari Group - Branch Ranchi organized a blanket distribution program in Simdega district of Jharkhand.
Shri Saveshwari Group – Branch Ranchi organized a blanket distribution program in Simdega district of Jharkhand.

रांची:सिमडेगा जिला के कोलेबिरा में श्री सवेश्वरी समूह – शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम) के महिला संगठन द्वारा जिले के जुरकेला, खटगांव, टंगरा टोली, पूरना टोली, अघरमा, कोलेबिरा, में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहीं कार्यक्रम की शुरुवात परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम पूज्य बाबा संभव राम जी के तस्वीर की विधिवत आरती पूजन के बाद की गई।

श्री सवेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा झारखंड के सिमडेगा जिले मे कम्बल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आरती-पूजन स्व○भुवनेश्वर नाथ शाहदेव की धर्मपत्नी श्रीमती रमावती देवी के द्वारा सम्पन्न किया गया। तत्पश्यात ग्रामीणों के बीच एक लघु गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में शाखा की ओर से श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव ने श्री सवेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा आयोजित किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया।  जनसेवा के लिये संस्था का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।गोष्ठी के बाद उपस्थित ग्रामीण बंधुओं के बीच 150 कंबलों का वितरण किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow