IMG 20210122 WA0052

जरूरत मन्द गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया.

खलारी : खलारी प्रखण्ड स्थित चुरी बस्ती जिला परिषद सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी के नेतृत्व में जरूरत मन्द गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। खलारी में बढती हुई ठण्ड को देखते हुए। जिला परिषद सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने आज चुरी बस्ती के वृद्ध जरूरत मन्दो एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। कम्बल वितरण के

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर जिला परिषद अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि खलारी प्रखण्ड वृद्ध और जरूरत मंदों के लिए वो हमेशा खड़े है ग्रामीणों की समस्याओ के लिए वो प्रखण्ड स्तरीय मजदूरों के हितो से सम्बंधित वो हर समय लोगों हर सम्भव मदद करेंगे। कम्बल वितरण में समाज सेवी सुनील सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर सुनील सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति महिला न छूटे प्रखण्ड के सभी पंचायतो के ग्रामीणों को हम सभी के प्रयास से कम्बल मिले। मौके पर उपस्थित कमलेश यादव, भगत यादव, मुमताज अंसारी, के साथ अन्य कईं लोग उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via