BREAKING NEWS:- रामनवमी में हो रहे हवन के दौरान घाटी के बड़ी दुर्घटना , मंदिर के छत धसने से 25 लोग गिरे 40 फिट निचे
BREAKING NEWS
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। 40 फीट गहरी बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग उसमें गिर गए। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। पुलिस और श्रद्धालु ने रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 7 लोगों के और फंसे होने की आशंका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा हवन के दौरान हुआ। 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए।
मुख्यमंत्री ले रहे है रेस्क्यू की अपडेट
घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और एमवाय अस्पताल की मेडिकल टीम पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-
https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

















