राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन को लगी गोली.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना घटी है। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित चाय बागान के पास हुई फायरिंग में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं, जिसमें एक की स्थित गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने पहले से घात लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे तीन व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि दो अन्य खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में मुकेश झा नाम के व्यक्ति के पेट और कमर में गोली लगी है. गोलीबारी की घटना में तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है।
















