धनबाद में पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद में पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद में पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम शाम सनसनीखेज वारदात हुई। तीन अज्ञात अपराधियों ने मांदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति और पूर्व मुखिया शंकर बेलदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में शंकर बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके पैर में दो और कमर में एक गोली लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से भाग निकले ।

घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक, शंकर बेलदार अपने सहयोगी श्रवण राय के साथ मोटरसाइकिल से मांदरा से डुमरा मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार अपराधियों ने बीसीसीएल बरोरा एरिया ऑफिस गेट के पास उन्हें घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान शंकर बेलदार अपनी बाइक से गिर गए और जान बचाने के लिए बीसीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में घुस गए। हालांकि, अपराधी पीछा करते हुए वहां भी पहुंचे। हमले में शंकर बेलदार को तीन गोलियां लगीं।

धनबाद में पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल

घटना की सूचना मिलते ही शंकर बेलदार के समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बरोरा थाना पुलिस, बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह, कतरास इंस्पेक्टर असीम कुमार सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए और जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच और संदिग्ध रंजिश

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि शंकर बेलदार को दो से तीन गोलियां लगी हैं। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकर बेलदार का नाम अवैध कोयला कारोबार से भी जुड़ा रहा है। माना जा रहा है कि यह हमला दो दिन पहले कोयला डंप को लेकर हुए विवाद और पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। मांदरा और शास्त्री नगर में कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच तनाव की बात भी सामने आई है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस वारदात के बाद बाघमारा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। लोग दबी जुबान में इस हमले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

अस्पताल में इलाज जारी

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शंकर बेलदार के इलाज में जुटी है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए समर्थकों और परिजनों में चिंता बनी हुई है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर रख रही है

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now