20251213 150125

कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में हंगामा: फैंस ने फेंकी बोतलें-कुर्सियां, स्टेडियम में तोड़फोड़

कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में हंगामा: फैंस ने फेंकी बोतलें-कुर्सियां, स्टेडियम में तोड़फोड़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोलकाता, 13 दिसंबर : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के पहले चरण में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम (विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेसी मात्र 10-20 मिनट में ही स्टेडियम से चले गए। हजारों फैंस, जिन्होंने ऊंची कीमत वाली टिकट्स खरीदी थीं, मेसी की एक झलक पाने की उम्मीद में घंटों इंतजार कर रहे थे, लेकिन खराब मैनेजमेंट के कारण वे निराश हो गए और गुस्से में आ गए।मेसी अपने इंटर मियामी साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ सुबह करीब 11:30 बजे स्टेडियम पहुंचे।

कार्यक्रम में लैप ऑफ ऑनर, फेलिसिटेशन और फैंस से इंटरैक्शन होना था, लेकिन मेसी के चारों ओर पॉलिटिशियंस, सेलिब्रिटीज़ (जैसे शाहरुख खान, सौरव गांगुली) और सिक्योरिटी का घेरा इतना बड़ा था कि गैलरी में बैठे फैंस को उनका चेहरा तक ठीक से नहीं दिखा। जैसे ही मेसी जल्दी चले गए, फैंस भड़क उठे।नाराज फैंस ने प्लास्टिक की कुर्सियां तोड़ीं और मैदान पर फेंकीं, पानी की बोतलें उछालीं, होर्डिंग्स और बैनर्स फाड़े।

कुछ फैंस बैरिकेड्स तोड़कर मैदान पर घुस आए, जिससे हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। फैंस का आरोप है कि टिकट की कीमत ₹3,800 से ₹18,000 तक थी, लेकिन उन्हें ठगा गया महसूस हुआ। एक फैन ने कहा, “केवल नेता और एक्टर्स मेसी के आसपास थे, हमें चेहरा तक नहीं दिखा।

“पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मिसमैनेजमेंट पर अफसोस जताया और मेसी से माफी मांगी। उन्होंने X पर पोस्ट किया, “सॉल्ट लेक स्टेडियम में आज हुई अव्यवस्था से मैं बहुत परेशान हूं। मैं लियोनेल मेसी और उनके फैंस से दिल से माफी मांगती हूं।” साथ ही, उन्होंने जांच कमिटी गठित करने का ऐलान किया।इस घटना के बाद मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हो गए, जहां टूर का अगला चरण है। यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि फैंस को लगा कि उनका पैसा, समय और भावनाएं व्यर्थ हो गईं।

आयोजकों पर भी सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े इवेंट में इतनी खराब व्यवस्था कैसे हुई।यह मेसी का भारत का दूसरा दौरा है, लेकिन कोलकाता में स्वागत उम्मीदों के विपरीत ‘मैसी’ (गड़बड़) बन गया। टूर अब हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में जारी रहेगा।

Share via
Share via