20260302 113640

चतरा में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से सड़क किनारे पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस, 12 से अधिक घायल

चतरा : राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (NH-22) पर एक बार फिर सड़क हादसे ने दहशत फैला दी। चतरा-गया मुख्य मार्ग पर वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयाँडीह-मुरैनवा मोड़ के पास टायर फटने के कारण यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें आधा दर्जन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे वाली बस छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिहार के गया जिले अंतर्गत इमामगंज-डुमरिया जा रही थी। बस में स्लीपर बर्थ पर सवार यात्री आराम कर रहे थे, तभी अचानक टायर फटने से वाहन बेकाबू हो गया और सड़क से उतरकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने किसी तरह खुद को बस से बाहर निकालकर अपनी जान बचाई।

ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को निकाला गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों में से कई की स्थिति गंभीर है और उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता हो सकती है।

प्रारंभिक जांच में टायर फटना मुख्य कारण बताया जा रहा है। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने बस चालक और मालिक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Share via
Share via