20251227 181622

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शांति भोज में हुए सम्मिलित

बिहार/बांका : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज बिहार के बांका जिले स्थित बड़ी ढाका में झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज में सम्मिलित हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी सहित बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायकगण तथा स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय प्राणवती देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share via
Share via