राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Share
Link copied

रांची : माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर 2025 तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन को देखते हुए रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है, ताकि दौरा सुगम और सुरक्षित रहे।

 

आज रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और जवानों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया और सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के रूट, कार्यक्रम स्थलों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमुख चौराहों, कट्स और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए। यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य प्रशासनिक इंतजामों पर भी विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रपति के सुगम आगमन के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संबंधित रूटों पर नो फ्लाई जोन सहित अन्य प्रतिबंध लागू किए गए हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि दौरे के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो और सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हों।

रांची जिला प्रशासन और पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन को दें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow