20251013 221927

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय के आवास पहुंचकर उनकी माता के निधन पर जताया शोक

SNSP Sickle Cell Poster 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित राज्य समन्वय समिति के सदस्य व झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर उनकी माता स्व. जलेश्वरी देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने विनोद कुमार पाण्डेय और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

SNSP Meternal Poster 1

उल्लेखनीय है कि विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी का निधन 12 अक्टूबर 2025 को हो गया था। वह अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुखद घटना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

Share via
Share via