मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे….. मुख्यमंत्री वहां पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की…… मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन(cm hemant soren ) ने सुमन महतो एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया…. मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी……

















