20260318 162507

हेमंत सोरेन पहुंचे नवीन जायसवाल के घर: बेटी माही के विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने आज दीपाटोली, कटहल मोड़, रांची में हटिया विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति (वर-वधू) को हार्दिक आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए कहा कि यह नया जीवन प्रेम, समझ और खुशहाली से भरा रहे। मौके पर कल्पना सोरेन ने भी दंपति को मंगलकामनाएं दीं और परिवार के साथ स्नेहपूर्ण मुलाकात की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक नवीन जायसवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस खुशी के मौके पर परिवार के साथ खुशियां साझा कीं। यह समारोह राजनीतिक-सामाजिक सद्भावना और पारिवारिक रिश्तों का सुंदर उदाहरण रहा।

Share via
Share via