गोड्डा ट्रिपल मर्डर: अंधविश्वास ने उजाड़ा परिवार, अपनों ने ही की अपनो की हत्या
गोड्डा ट्रिपल मर्डर: अंधविश्वास ने उजाड़ा परिवार, अपनों ने ही की अपनो की हत्या
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में रिश्तो को संसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जिसे भी सुना उसके । मामला रिश्तों का बेरहमी से कत्ल कर करने का है । कथित ‘डायन-बिसाही’ के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब खुलासा हुआ तो लोग दंग रह गए।
क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों डांगा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस जब मामले की जांच में जुटी, तो परतें खुलती गईं। जांच में पता चला कि इस जघन्य हत्याकांड को किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मृतकों के अपने ही रिश्तेदारों ने अंजाम दिया था।
अंधविश्वास बना हत्या की वजह
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हत्या के पीछे की मुख्य वजह ‘अंधविश्वास’ है। आरोपी परिवार के सदस्यों पर ‘डायन-बिसाही’ होने का शक करते थे। उन्हें लगता था कि उनके घर में होने वाली परेशानियां या बीमारियां इन्हीं की वजह से हैं। इसी वहम और नफरत के चलते उन्होंने मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है:
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी: पुलिस ने अब तक तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छापेमारी जारी: घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
गहन पूछताछ: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्याकांड की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सकें।


















