मुख्यमंत्री से दिगंबर जैन पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 01 से 06 अप्रैल तक जिला स्कूल परिसर, रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु हार्दिक निमंत्रण दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव जैन धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, शोभायात्रा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रदीप बाकलीवाल (अध्यक्ष, दिगंबर जैन पंचायत), जितेंद्र छाबड़ा (मंत्री, दिगंबर जैन पंचायत), पंकज पांडेय, पूरणमल जी सेठी और अमित रारा शामिल रहे।

















