सीएम हेमंत सोरेन (hemant soren) ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
सीएम हेमंत सोरेन ने (hemant सोरेन) ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची: केरल के चुनाव प्रचार से लौटने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात मुख्य रूप से शिष्टाचार की थी, जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और बजट सत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के मुख्य बिंदु:
जानकारी है की राज्यपाल को सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आदिवासी कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी गई।

दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास और सुशासन को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को राज्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की और राज्य के विकास में और तेजी लाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।














